( छात्रवृत्ति/पुरस्कार व वित्तीय सहायता )
महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को निम्नलिखित छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जाती हैं-
Online Registration Link -
www.tribal.cg.gov.in/escholarship
www.momascholarship.gov.in/postmatric
महाविद्यालय में एस.आर जिंदल फाउंडेशन की ओर से मेधावी व निर्धन विद्यार्थियों को एस.आर. जिंदल छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। स्नातक स्तर पर छात्राओं को 1000 रू प्रतिमाह व बालक को 800 रू. प्रतिमाह प्रदान की जाती है।
इस छात्रवृत्ति के आवेदकों के लिए न्यूनतम अर्हता परीक्षा में पुरूष वर्ग के लिए 60 प्रतिशत व महिला वर्ग के लिए 55 प्रतिशत रखी गयी है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी श्रीमती मोनिका चौबे, कार्यालय अधीक्षिका से संपर्क कर सकते हैं।
महाविद्यालय में नामांकित स्नातक स्तर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके ट्यूशनफीस के रूप में छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है जो निम्नानुसार है-
न्यूनतम अर्हता परीक्षा में प्राप्तांक | 75 | 80 | 85 | 95 | 95 |
---|---|---|---|---|---|
छात्रवृत्ति In Tution Fee(in percentage) | 5 | 10 | 12 | 15 | 20 |
महाविद्यालय में स्नातक स्तर में अध्ययनरत अभ्यार्थियों को विश्वविद्यालय प्रवीणता सूची में स्थान लाने पर विद्यार्थी को 7100 रू. तथा शिक्षा संकाय में अध्ययनरत् विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय प्रवीणता सूची में स्थान लाने पर 5100 रू. का शैलदेवी पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
जरूरतमंद और पिछले वर्ष के परिणामों के आधार पर योग्य छात्रों को शुल्क में छूट देने का प्रावधान है। इस सुविधा का लाभ उठाने हेतु विद्यार्थियों को एक निर्धारित फार्म भरना होता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी श्री अरूण साहू से संपर्क कर सकते हैं।